Delhi Bmw Accident Funeral Of Finance Ministry Official Not Taken Place Yet Because Of His Sister – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Tue, 16 Sep 2025 05:14 AM IST

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके 80 साल के पिता बलवंत सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। 80 साल के पिता बलवंत सिंह एयरफोर्स से रिटायर अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत का कुछ ही दिनों में प्रमोशन होने वाला था और परिवार ने प्रमोशन के बाद एक साथ घूमने की योजना बनाई थी।


Delhi BMW Accident funeral of Finance Ministry official not taken place yet because of his sister

delhi bmw car accident
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह की बहन पुनीत कौर के अमेरिका से दिल्ली आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार को उनकी बहन के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बहन ने अपने पिता से फोन कर भाई को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई है। दिल्ली के रिंग रोड पर बीएमडब्ल्यू कार से हुई टक्कर में नवजोत सिंह की मौत की खबर जब बड़ी बहन पुनीत तक पहुंची तो उनकी दुनिया ही उजड़ गई। उन्होंने पिता बलवंत सिंह से वीडियो कॉल पर रोते हुए यही गुजारिश की कि भाई का अंतिम संस्कार उनके आने के बाद ही किया जाए।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top