Deadly Cough Syrup: Sit To Probe Cough Syrup Scandal, Special Investigation Team To Visit Tamil Nadu – Amar Ujala Hindi News Live


Cough Syrup Deaths in MP : अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो तमिलनाडु जाकर दवा कंपनी के कामकाज की जांच करेगी।


Deadly Cough Syrup: SIT to probe cough syrup scandal, special investigation team to visit Tamil Nadu

कफ सिरप से 16 बच्चों की मौत।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



मध्यप्रदेश में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ़’ पीने से 16 बच्चों की मौत के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मामले में डॉ. प्रवीन सोनी को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि प्रवीण ने ही ज्यादातर बच्चों को ये कफ सिरप लिखा था। साथ ही कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

loader

तमिलनाडु से शुरू होगी जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में बनी SIT तमिलनाडु जाएगी और दवा कंपनी के कामकाज की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: बच्चों को दवा लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 16 की मौत, जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top