Dancing Plague Mystery When People Danced For Weeks And Collapsed To Death – Amar Ujala Hindi News Live


The Dancing Plague Of 1518: डांस करना खुशी का इजहार करने जैसा है। इसी वजह से लोग शादी-पार्टियों में खूब डांस करते हैं। यही नहीं कई लोग तो फिट रहने के लिए भी डांस करते हैं। वहीं इतिहास में डांस से जुड़ी एक ऐसी अजीबोगरीब घटना भी दर्ज है, जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हम आपको 1518 में यूरोप के रोम साम्राज्य के स्ट्रासबर्ग शहर की एक अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

loader

Trending Videos



प्रचंड गर्मी की एक सुबह एक महिला जिसका नाम फ्राउ ट्रोफिया था अचानक सड़क पर आकर नाचना शुरू कर देती है। फ्राउ ट्रोफिया घंटों तक डांस करती रही। रात बीत गई लेकिन उसके कदम नहीं रुके। उसके चेहरे पर कोई हावभाव नहीं था, फिर भी वह लगातार डांस कर रही थी। डांस करते-करते वह कई बार पसीने से लथपथ होकर नीचे गिर जाती, इसके बाद दोबारा खड़ी होकर नाचने लगती। शुरुआत में कई लोग इसे तमाशा समझकर देखते रहे। हालांकि, कुछ दिन बाद उसके साथ और लोग जुड़ गए और सब साथ मिलकर डांस करने लगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top