Cp Radhakrishnan Took Oath As Vice President Of India; Know Everything About Him – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला

Updated Fri, 12 Sep 2025 08:21 AM IST

Vice President Of India: देश के नए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में जीत हासिल करने वाले सीपी राधाकृष्णन आज यानी 12 सितंबर को पद ग्रहण करेंगे। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें कुल 452 वोट मिले थे।

 


CP Radhakrishnan took oath as Vice President of India; Know everything about him

भारत के अगले उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत था। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। 

loader

Trending Videos

महाराष्ट्र राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। देवव्रत अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top