BPSC Exam E Option Rule Reintroduced


पटना12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी MCQ (बहुविकल्पीय) आधारित परीक्षाओं के नियमों में अहम बदलाव किया है। आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित बनेगी। यह नियम आगामी सभी परीक्षाओं में लागू होगा।

पहले क्या था नियम?

अब तक BPSC की परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प (A, B, C, D) दिए जाते थे। अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य नहीं था। इसी कारण कई छात्र कुछ सवालों को खाली छोड़ देते थे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर असर पड़ता था।

अब कैसे देना होगा जवाब?

नई व्यवस्था के तहत अब हर प्रश्न में पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। इसमें E विकल्प को नया जोड़ा गया है, जिसका मतलब है- “प्रयास नहीं किया गया” (Not Attempted)।

अगर अभ्यर्थी को प्रश्न का सही उत्तर पता है तो वह A, B, C या D में से किसी एक विकल्प का चयन करेगा। वहीं, अगर किसी सवाल का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे अनिवार्य रूप से E विकल्प चुनना होगा।

खाली छोड़ने पर कटेंगे नंबर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी पांचों विकल्पों (A, B, C, D, E) में से किसी का भी चयन नहीं करता है तो उस प्रश्न को अनुत्तरित माना जाएगा। ऐसे हर सवाल पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

क्यों किया गया यह बदलाव?

BPSC के अनुसार, इस नए नियम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को अनुशासित बनाना और परीक्षा प्रणाली को अधिक प्रमाणिक, पारदर्शी बनाना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर प्रश्न पर अभ्यर्थी अपनी स्पष्ट स्थिति दर्ज करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Scroll to Top