Bmw Accident Case Wife Plea For Immediate Treatment Raise Questions On Delhi Tragedy – Amar Ujala Hindi News Live


BMW Accident Case Wife Plea for Immediate Treatment Raise Questions on Delhi Tragedy

BMW Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी दिल्ली में बीएमडब्लू कार हादसे में घायल भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को पास के अस्पताल ले जाने की उनकी पत्नी की गुहार नहीं सुनी गई। कार सवार अपनी ही धुन में लहूलुहान हालत में नवजोत को करीब 20 किमी दूर मुखर्जी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल ले गए। 

loader

Trending Videos

अगर उन्हें प्राथमिक उपचार समय से मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। यह आरोप नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने कार चला रही महिला गगनप्रीत कौर पर लगाए।

संदीप कौर ने बताया कि वह अपने पति नवजोत सिंह और बेटा 21 साल के नवनूर के साथ प्रताप नगर जेल रोड में रहते थे। वह द्वारका के वेंक्टेश्वर स्कूल में शिक्षिका हैं। पति नवजोत सिंह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top