{“_id”:”68e9ed71020149c71a090142″,”slug”:”bjp-state-president-81-year-old-brother-accused-of-dushkarm-women-s-commission-chairperson-summons-report-fro-2025-10-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal: राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर दुष्कर्म के आरोप, महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट; सीएम ने ये कहा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:28 AM IST
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया तो सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
अपराध(सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल (81) को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेशे से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला सात अक्तूबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया तो सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं शनिवार को ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है।