JDU Candidate List: जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को मिला टिकट; गोपाल मंडल की जगह इन्हें मैदान में उतारा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों को जगह मिली है। सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। इस बार जदयू ने उनकी जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं। जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है। 

Trending Videos

राजद छोड़कर आए विभा देवी और चेतन आनंद को दिया यहां से टिकट

जदयू की दूसरी सूची में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह समेत कई दिग्गदों के नाम शामिल हैं। वहीं जो सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की बात सामने आई थी, वहां भी जदयू ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसमें सबसे प्रमुख कदवा सीट है। यहां से पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया गया है। वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव पत्नी व वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दिया है। वह नवादा से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को जदयू ने चकाई से टिकट दिया है।  

JDU Candidat List : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी; जानिए किसे-कहां से मिला टिकट

जानिए किस प्रत्याशी को कहां से दिया टिकट







































































































































































































































क्र० सं०विधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी का नाम
1वाल्मीकिनगरधीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2सिकटासमृद्ध वर्मा
3नरकटियाविशाल साह
4केसरियाशालिनी मिश्रा
5शिवहरश्वेता गुप्ता
6सुरसंडनागेन्द्र राऊत
7रुन्नीसैदपुरपंकज मिश्रा
8हरलाखीसुधांशु शेखर
9बाबूबरहीमीना कामत
10फुलपरासशीला मंडल
11लौकहासतीश साह
12निर्मलीअनिरूद्ध प्रसाद यादव
13पिपराराम विलास कामत
14सुपौलविजेन्द्र प्रसाद यादव
15त्रिवेणीगंज (अ.जा.)सोनम रानी सरदार
16रानीगंज (अ.जा.)अचमित ऋषिदेव
17अररियाशगुफ्ता अजीम
18जोकीहाटमंजर आलम
19ठाकुरगंजगोपाल अग्रवाल
20अमौरसबा जफर
21रूपौलीकलाधर मंडल
22धमदाहालेशी सिंह
23कदवादुलालचंद्र गोश्वामी
24मनिहारी (अ.ज.जा.)शंभु सुमन
25बरारीविजय सिंह निषाद
26गोपालपुरबुलो मंडल
27सुल्तानगंजललीत नारायण मंडल
28कहलगांवशुभानंद मुकेश
29अमरपुरजयंत राज
30धोरैया (अ.जा.)मनीष कुमार
31बेलहरमनोज यादव
32चैनपुरजमा खान
33करगहरबशिष्ठ सिंह
34काराकाटमहाबली सिंह
35नोखानागेन्द्र चन्द्रवंशी
36कुर्थापप्पु कुमार वर्मा
37जहानाबादचंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38घोसीऋतुराज कुमार
39नबीनगरचेतन आनंद
40रफीगंजप्रमोद कुमार सिंह
41बेलागंजमनोरमा देवी
42नवादाविभा देवी
43झाझादामोदर रावत
44चकाईसुमित कुमार सिंह

 



Source link

Scroll to Top