Ayushman Card Update: बिना कहीं जाए आयुष्मान कार्ड में जोड़ें नए सदस्य का नाम, 2 तरीकों से हो जाएगा काम, समझें एक-एक स्टेप – ayushman card update add new family member online process step step guide portal app


Ayushman Card Member Update: क्या आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में है? दरअसल आयुष्मान कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिस्ट में शामिल करके उन्हें भी गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का लाभ पहुंचा सकते हैं। हालांकि अगर किसी सदस्या का नाम कार्ड की लिस्ट में नहीं है, तो आप घर बैठे दो तरीकों से अपने परिवार के हर सदस्या का नाम कार्ड में शामिल करवा सकते हैं।

how to add member name in ayushman bharat card
आयुष्मान भारत कार्ड में नाम कैसे शामिल करें?
How To Add Member In Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना आपको और आपके परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देता है। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में शामिल होने से छूट गया है, तो उसे आप खुद ही घर बैठे अपने कार्ड में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो अपने फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो कि कार्ड धारक और उसके परिवार की लिस्ट में शामिल होते हैं।

कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें?

कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें?
  • इससे पहले कि आप आयुष्मान कार्ड में सदस्या का नाम शामिल करना शुरू करें, आपको काम आने वाले कुछ डॉक्यूमेंट्स को पहले ही तैयार रखना चाहिए। इन्हें आपको प्रोसेस के दौरान अपलोड करना होगा।
  • इसके लिए आपके पास परिवार के सदस्य का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • इसके अलावा रिश्ते को साबित करने के लिए राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या जन्म और विवाह का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो को भी तैयार रखें।
  • इसके अलावा ओटीपी रिसीव करने के लिए आपका फोन नंबर भी एक्टिव होना चाहिए।

आयुष्मान कार्ड में कैसे शामिल करें नाम?

आयुष्मान कार्ड में कैसे शामिल करें नाम?
  • आयुष्मान कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
  • इसके बाद Beneficiary Details सेक्शन में परिवार के सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी। वहां Add Member पर क्लिक करें।
  • अब नए सदस्य की डिटेल्स भरने के अलावा पहचान पत्र, रिश्ते का प्रमाण जैसे कि राशन कार्ड आदि और फोटो को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और बदल में मिलने वाली रेफरेंस आईडी को संभाल कर रख लें।
  • इसकी मदद से आप अपने आवेदन के स्टेटस को ट्रैक कर पाएंगे।

आयुष्मान ऐप से जोड़ें सदस्य का नाम

आयुष्मान ऐप से जोड़ें सदस्य का नाम
  1. आप आयुष्मान ऐप की मदद से भी घर के सदस्य का नाम आयुष्मान कार्ड में जोड़ सकते हैं। इसेक लिएप्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप को डाउनलोड कर लें और मोबाइल नंबर व OTP की मदद से लॉगइन कर लें।
  2. अब अपने राज्य, PM-JAY स्कीम, जिला आदि को चुनकर अपने परिवार की लिस्ट खोल लें।
    इसके बाद Add Member के बटन पर क्लिक करें और OTP के जरिए अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
  3. अब नए सदस्य की डिटेल्स भरें जैसे कि नाम, जन्मतिथि, लिंग, परिवार के मुखिया से संबंध और पहचान आदि।
  4. इसके बाद नए सदस्य का आधार OTP और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें, ऐप में ही उनकी लाइव फोटो लेकर शामिल करें और रिश्ते का सबूत जैसे कि राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि को अपलोड करें।
  5. अब सदस्य के मोबाइल पर आने वाले OTP की मदद से वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और रेफरेंस नंबर को भविष्य के लिए सेव कर लें।
भव्य भारद्वाज

लेखक के बारे मेंभव्य भारद्वाजभव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्‍नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्‍होंने Google और WhatsApp (Meta) जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर क‍िया है।
एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं।

भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्‍होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है।
वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है।… और पढ़ें