aus vs eng Angry nathan Lyon Questions Selectors All Pace Attack Strategy Fumes After Being Axed from Test Squad ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को दूसरे टेस्ट से किया ड्रॉप, फैसले से गुस्से में स्पिनर ने ये कहा, Cricket Hindi News


संक्षेप:

स्टार स्पिनर नाथन लियोन टीम से ड्रॉप किए जाने से काफी नाराज हैं। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस फैसले से गुस्से में हैं और बहुत निराश हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। टीम से बाहर किए जाने के बाद लियोन काफी नाराज दिखे हैं। टीम से ड्रॉप किए जाने के इस फैसले पर लियोन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से गुस्से में हैं और अंदर से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। नाथन लियोन करीब 13 साल बाद घरेलू टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है। मैच की बात करें तो जो रूट ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक जड़ा, जिससे इंग्लैंड ने स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 325 रन बना लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने बताया कि उन्हें इस बड़े फैसले की जानकारी मैच शुरू होने के ठीक पहले मैदान पर पहुंचने के बाद ही मिली। लियोन ने ‘7 क्रिकेट’ से बात करते हुए कहा, “मैं आज लगभग 12 बजे ग्राउंड पर आया, जैसा कि मैं हमेशा करता हूं और मुझे 12:30 बजे के आस-पास पता चला (कि मैं नहीं खेल रहा हूं)।”

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों के विकल्प के साथ उतरा है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज माइकल नेसर को शामिल किया गया है। लियोन ने गुस्से में कहा, “नहीं, हां, पूरी तरह से गुस्से में हूं लेकिन हां, इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। तो, हां, बस उम्मीद है कि मैं टीम के खिलाड़ियों को तैयार करने में अपनी भूमिका निभा सकता हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं।”

ये भी पढ़ें:मिचेल स्टार्क ने फिर की कातिलाना गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रूट का शतक

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी तक रोनी या जॉर्ज के साथ नहीं बैठा हूं। मैं चीजों को अपने दिमाग में स्थिर होने दे रहा हूं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि, जैसा मैंने कहा, मैं उन लोगों के लिए वह सब कुछ कर सकूं, जो ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”



Source link

Scroll to Top