Uttarakhand: एक्यूआई की स्थिति बिगड़ रही, ड्रोन से पानी का कराया गया दून, ऋषिकेश के 17 स्थानों पर छिड़काव


माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी

Updated Mon, 20 Oct 2025 09:19 AM IST

एक्यूआई की स्थिति बिगड़ रही है। पीसीबी ने रविवार से देहरादून में घंटाघर समेत नौ जगहों पर तीन ड्रोनों से और ऋषिकेश, काशीपुर में एक-एक ड्रोन के जरिये पानी का छिड़काव किया गया।


AQI worsens drones are being used to spray water Dehradun Rishikesh and Kashipur Air Quality Index

ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव।
– फोटो : सूचना



विस्तार


राज्य में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धुंध और धूल के दृष्टिगत कई जगहों पर ड्रोन से पानी के छिड़काव का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के तीन शहरों में 17 स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया।

Trending Videos

देहरादून में जहां पांच दिनों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में था, वहां मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। काशीपुर में 17 अक्तूबर को एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में था, जो 18 को मध्यम श्रेणी में पहुंचा है। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर में भी बदलाव दिखाई दिया है। वहीं पीसीबी ने रविवार से देहरादून में घंटाघर समेत नौ जगहों पर तीन ड्रोनों से और ऋषिकेश, काशीपुर में एक-एक ड्रोन के जरिये पानी का छिड़काव किया गया।

ये भी पढ़ें…Rudraprayag: बदरी-केदार में दीपोत्सव आज, गेंदे के फूलों से सजाया गया धाम; गुलाब से उकेरी गईं आकर्षक आकृतियां

जबकि पिछले साल ड्रोन के माध्यम से केवल देहरादून में इस तरह का प्रयास किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि नौ ड्रोनों के माध्यम से 17 स्थानों पर पानी का छिड़काव किया गया है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Scroll to Top