Anup Bagchi Salary: HDFC बैंक के अनूप बागची होंगे सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकर, पिछली नौकरी से मिलेगा दोगुना पैसा – hdfc bank’s new ceo anup bagchi could be india’s highest-paid bank boss know his salary


एचडीएफसी बैंक ने अनूप बागची को अपना नया बॉस बनाया है। वह 27 अक्टूबर से तीन साल के लिए एमडी और सीईओ होंगे। इस दौरान उनकी सैलरी भी पिछली नौकरी की तुलना में दोगुनी होगी।

Anup Bagchi salary
एचडीएफसी बैंक के नए बॉस अनूप बागची।
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बडे लेंडर एचडीएफसी बैंक ने अपने नवनियुक्त एमडी और सीईओ अनूप बागची के लिए 35.90 करोड़ रुपये तक के सालाना सैलरी पैकेज का प्रस्ताव दिया है। इससे वह भारत के सबसे ज्यादा सैलरी वाले बैंक CEO बन सकते हैं। 56 साल के बागची 27 अक्टूबर को तीन साल के लिए CEO का पद संभालेंगे। वह शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे।

बैंक ने साथ ही स्टॉक-लिंक्ड इंसेंटिव में 7.35 करोड़ रुपये के वन टाइम जॉइनिंग बोनस को भी मंजूरी दी है, जिससे अनूप बागची का कुल सैलरी पैकेज 43.24 करोड़ हो सकता है। हालांकि यह परफॉर्मेंस की शर्तों और वेस्टिंग शेड्यूल पर निर्भर करेगा। HDFC बैंक ने बागची की नियुक्ति और सैलरी के लिए शेयरहोल्डर की मंजूरी मांगी है। इस प्रपोजल को आरबीआई पहले ही मंजूरी दे चुका है।