An overbridge was proposed where the land was vacant. | जहां जमीन खाली थी वहां प्रस्तावित था ओवरब्रिज: भाजपा नेताओं ने दबाव डाला तो बदला उज्जैन-मक्सी रोड ओवरब्रिज का डिजाइन – Ujjain News


उज्जैन-मक्सी रोड पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का डिजाइन अचानक बदल दिया गया है। पहले ब्रिज महिला आईटीआई (डालडा फैक्ट्री वाला खुला मैदान) की तरफ बनना था, जहां जमीन खाली है। लेकिन अब इसे पुरुष आईटीआई की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है, जहां छोटे-बड़े उद्योग और मकान

.

भास्कर पड़ताल में सामने आया कि बदलाव के पीछे स्थानीय भाजपा नेताओं का दबाव मुख्य कारण है। फोरलेन के हिसाब से जो मूल डिजाइन बनी थी, उसमें ब्रिज महिला आईटीआई की तरफ से गुजरता तो भाजपा नगर जिला महामंत्री आनंद खींची और उनके करीबी लोगों की प्रॉपटी प्रभावित होती। आसपास कई दुकानदारों ने 8-10 फीट तक अतिक्रमण भी कर रखा है, जो टूट जाता। इसी को बचाने के लिए स्थानीय नेताओं ने ‘वोट बैंक’ का हवाला देकर डिजाइन बदलवा दी।

नई डिजाइन में ओवरब्रिज पुरुष आईटीआई की तरफ बनेगा। लोगों का दावा है कि राजनीतिक दबाव में ब्रिज इधर ला दिया गया, निशान भी लगा दिए हैं। इधर बना तो उद्योग बंद होंगे, रोजगार जाएगा, 33 करोड़ का नया संभागीय आईटीआई भवन भी प्रभावित होगा। नई डिजाइन से 15 मकान और उद्योग प्रभावित होंगे। इसके लिए 9 करोड़ रुपए मुआवजा देना पड़ेगा। पुरानी डिजाइन में 34 मकान और कुछ दुकानें प्रभावित होते। मुआवजा 20 करोड़ रु. आंका गया था।

तस्वीर उज्जैन-मक्सी रोड की। यहां दूसरा ओवरब्रिज पहले खाली जमीन वाली महिला आईटीआई तरफ बनना था, डिजाइन भी तैयार थी। इस रूट पर भाजपा नेता आनंद खींची व समर्थकों की प्रॉपर्टी और अतिक्रमण आते थे। दबाव में डिजाइन बदला और ब्रिज अब पुरुष आईटीआई तरफ ले जाया गया, जहां उद्योग मकान तोड़ने होंगे।

इन सवालों पर उज्जैन के जिम्मेदार अफसर चुप…. 1 क्या पहले वाला डिजाइन गलत था? इसे किसने बनाया था और किसके दबाव में बदला गया? 2 के पैरेलल महिला आईटीआई की तरफ खाली पड़ी ज्यादा जमीन को क्यों अनदेखा किया जा रहा है? 3 क्या प्रशासनिक अफसरों पर इतना राजनीतिक दबाव है कि वे सही-गलत नहीं देख पा रहे हैं?

डिजाइन बदला, तब से बात नहीं कर रहे पंत

डिजाइन बदलने के बाद से सेतु विकास निगम के ईई पीएस पंत चुप हैं। हम स्पॉट पर रहवासियों और उनकी संपत्ति की डिटेल लेने गए थे, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। त्रिलोक पाटीदार, पटवारी हमने किसी पर दबाव नहीं डाला। प्रशासन अपने स्तर पर ही सब कर रहा है। आनंद खींची, नगर जिला महामंत्री, भाजपा उज्जैन



Source link

Scroll to Top