हवा में जहर बढ़ा: ग्रेप की बंदिशें 2024 की तुलना में एक दिन पहले की गईं लागू, दिल्ली सरकार ने उठाए सख्त कदम


नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर

Updated Wed, 15 Oct 2025 04:24 AM IST

केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी के आनंद विहार समेत अन्य दूसरे इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। पर्यावरण विशेषज्ञों का दावा है कि दीपावली के बाद हवा की हालत ज्यादा खराब हो सकती है। 


Air pollution has started rising again in Delhi-NCR

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एएनआई



विस्तार


दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल के मुकाबले इस साल एक दिन पहले मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की पाबंदियां लागू कर दीं गई हैं। एक्यूआई 200 के पार जाने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रदूषण ने दिल्ली की हवा खराब की है।



Source link

Scroll to Top