अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आएंगे। ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ताजमहल पर कड़ा पहरा रहेगा। शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी है।
अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा। सहारनपुर हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता की ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ताजमहल में प्रवेश के दौरान भी सख्ती रहेगी।