{“_id”:”68c3a7fc9b56c61c8e018bfd”,”slug”:”action-taken-against-kcc-bank-s-board-of-directors-on-the-basis-of-npa-know-what-are-the-other-reasons-2025-09-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: एनपीए को आधार बना केसीसी बैंक के निदेशक मंडल पर हुई कार्रवाई, जानें क्या रहे अन्य कारण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:28 AM IST
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी बैंक) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) को निलंबित कर दिया है और आगामी निदेशक चुनाव की प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया गया है।
केसीसी बैंक – फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी बैंक) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) को निलंबित कर दिया है और आगामी निदेशक चुनाव की प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई के पीछे कई कारण बताए गए हैं। लेकिन प्रमुख तौर पर सरकार ने यह फैसला बैंक के बढ़े हुए एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) को आधार बनाकर लिया है। अब बैंक प्रबंधन पर एनपीए को और अधिक घटाने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।