Achievement: Varun Barari Of Mandi Conquered Europe’s Highest Peak, Mount Elbrus. – Amar Ujala Hindi News Live


संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 02 Oct 2025 12:30 PM IST

 मंडी जिले के वरुण बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। 


Achievement: Varun Barari of Mandi conquered Europe's highest peak, Mount Elbrus.

वरुण बरारी ने फतह की यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रस
– फोटो : संवाद



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के वरुण बरारी ने अपनी साहसिक उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। वरुण ने अपनी नौ सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया। 5,643 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए बर्फीली हवाओं और कठिन रास्तों का सामना किया। वरुण नगर निगम मंडी के वार्ड-एक खलियार के रहने वाले हैं। रूस में आयोजित यह चुनौतीपूर्ण अभियान आठ दिन तक चला। माउंट एल्ब्रस को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माना जाता है और इस पर विजय पाना किसी भी पर्वतारोही के लिए गौरव का क्षण होता है।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top