A Young Man Was Murdered In A Love Affair In Saadatganj, Lucknow. – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Tue, 23 Sep 2025 11:41 AM IST

लखनऊ के सआदतगंज में प्रेस प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने युवक को ईंट-गुम्मों से हमला कर मार डाला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


A young man was murdered in a love affair in Saadatganj, Lucknow.

मृतक अली अब्बास।
– फोटो : amar ujala



विस्तार


लखनऊ के सआदतगंज के लकड़मंडी हाता नूर बेग निवासी अली अब्बास (27) की सोमवार रात करीब एक बजे दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के आरोप में लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता आरिफ जमीर ने युवती के भाई हिमालय प्रजापति, उसके साथी स्थानीय निवासी सौरभ प्रजापति और सोनू कोरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

loader

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के भाई ने देर रात अली अब्बास को बहन से शादी कराने का झांसा दे कर घर बुलाया और उस पर हमला कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि अली अब्बास का मोहल्ले की रहने वाली युवती से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला परिजनों की जानकारी में आया तो आरोपियों ने अली अब्बास की लाठी-डंडों से  पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 







Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top