हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। निरमंड उपमंडल के उर्टू में भारी बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से पांच गाड़ियां दबने की सूचना है।

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही।
– फोटो : अमर उजाला


