{“_id”:”68c460b5874f061be8048001″,”slug”:”uttarakhand-weather-update-today-orange-alert-for-heavy-rain-in-six-districts-including-doon-2025-09-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, टिहरी में स्कूल बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
Uttarakhand Weather Update: जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक हो रही है।
देहरादून में बारिश – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी है।
Trending Videos
अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक हो रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, टिहरी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।