{“_id”:”68c2b85cf60a4c3afa06f091″,”slug”:”order-to-transfer-the-cases-related-to-stray-dogs-in-himachal-to-supreme-court-2025-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Stray Dogs Issue: हिमाचल में लावारिस कुत्तों से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने के आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:00 AM IST
प्रदेश हाईकोर्ट ने लावारिस कुत्तों और अन्य जानवरों से संबंधित विभिन्न याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लावारिस कुत्तों और अन्य जानवरों से संबंधित विभिन्न याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त 2025 के आदेश के बाद दिया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों से संबंधित याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।