
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले में अर्की के कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने संजय अवस्थी के खिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी से जुड़े एक आपराधिक मामले को वापस लेने से संबंधित आवेदन पर सुनवाई की। राज्य सरकार के आवेदन के तहत अवस्थी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की इजाजत मांगी गई है।


