Forces And Naxalites Encounter In Gariaband: 10 Maoists Reported Killed! Cg Naxalites – Amar Ujala Hindi News Live


Naxalites Encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मैनपुर के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है। चर्चा है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण भी मारा गया है। रायपुर संभाग के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग पर थे। इस अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई – कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान शामिल हैं। जमीनी स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 10 नक्सली मारे गए हैं।

 

 





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top