Delhi Police Arrested A Total Of Five Terrorists From Different States – Amar Ujala Hindi News Live


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कई राज्यों में छापेमारी के बाद पांच तीन और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है। अन्य दो संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी कई सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे, जिनकी अब पुष्टि की जा रही है।

दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, ‘दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है।’

जांचकर्ताओं के अनुसार, समूह का प्रमुख सदस्य अशरफ दानिश भारत से इस मॉड्यूल का संचालन कर रहा था और एन्क्रिप्टेड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए हुए था। जांच से पता चला है कि संदिग्ध इन माध्यमों का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे। टीम के लीडर की आईडी गजवा लीडर थी और उसने अपना कोड नाम सीईओ रखा था।

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, “एक पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। 5 अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की गई है। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असरार दानिश, जो रांची का रहने वाला है, का मुख्य किरदार था। इसके साथ में 2 लोग मुबंई के थे-सूफियान अबुबकर और आफताब अंसारी। इनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। हुजैफा यमन को तेलंगाना के निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से काफी मात्रा में आईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनको एक खिलाफत-स्टाइल का एक समूह तैयार करना था। साथ ही, उन्हें कुछ टारगेटिड किलिंग का काम सौंपा जाना था। असरार दानिश का हैंडलर एक पाक समर्थित हैंडलर है। इसमें आगे की जांच की जाएगी।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top