Up: Yogi’s Minister’s Instructions – Construction Work In Cities Should Be Completed Before Festivals, Specia – Amar Ujala Hindi News Live – Up:योगी के मंत्री के निर्देश


आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली को देखते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निकाय के अधिकारियों को फील्ड में उतरकर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्री ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि काम की गति भी बनी रहे और जहां भी जनता को परेशानी हो रही हो वहां तत्काल समाधान भी कराएं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों की वजह से जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

नगर विकास मंत्री मंगलवार को राजधानी में जल निगम नगरीय के सभागार में नगर विकास विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा अधिकारी और कर्मचारी त्योहारों से पहले फील्ड पर सक्रिय रहकर कार्यों की समीक्षा करें। जनता की सुविधा हमारी पहली जिम्मेदारी है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि जल निगम की विभिन्न परियोजनाओं में समयबद्धता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिएं। जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने उन स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जहां परियोजनाओं के चलते सड़कें काट दी गई हैं या मिट्टी खोदकर छोड़ दी गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों पर कार्य पूरा होने तक सड़कों की अस्थायी मरम्मत की जाए, ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

शर्मा ने नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली श्रद्धालूओं की भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान और सुचारू पेयजल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top