Pm Modi Himachal Pradesh Visit Live Review Flood Situation Relief Operation Hp News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


11:51 AM, 09-Sep-2025

PM Modi HP Visit Live : पीएम मोदी के इंतजार में हिमाचल, स्पेशल पैकेज की आस; सीएम सुक्खू भी धर्मशाला पहुंचे

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश का दर्द बांटने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही पीएम कांगड़ा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से प्रदेश को केंद्र से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बंधी है। प्रधानमंत्री के दौरे पर पूरे हिमाचल की निगाहें हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू धर्मशाला पहुंच गए हैं। वह शिमला से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक के लिए चिन्हित स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में एनडीआरएफ की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top