
बाढ़ को लेकर खालिस्तान समर्थक एसएफजे ने फिर उगला जहर
– फोटो : संवाद
विस्तार
खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने पानी को हथियार बनाते हुए तथाकथित वाटर बम का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदेश में आई तबाही में सैकड़ों हिंदुओं की मौत हुई।


