Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th September 2025 Updates on amar ujala

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज कराए जाएंगे। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। NDA का खेमा अपने प्रत्याशी राधाकृष्णन जीत का अंतर बड़ा करने की कोशिश में लगा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। एक तरफ नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का एलान किया है। प्रतिबंध हटाने की घोषणा पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने की। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे हरिद्वार में टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात करीब 11 घंटे बंद रहा। इस दौरान 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top