
संजौली हेलीपोर्ट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी के संजौली में बने हिमाचल के पहले हेलीपोर्ट से जल्द की नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संजौली के साथ-साथ उपमंडल रामपुर हेलीपोर्ट के संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। डीजीसीए ने पर्यटन विभाग को संचालन के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। भारत सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत इन हेलीपोर्ट से उड़ानें संचालित होंगी।


