Crocodile Dragged Man Away In Front Of His Son In Lakhimpur Kheri – Amar Ujala Hindi News Live


संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार

Updated Mon, 08 Sep 2025 11:21 AM IST

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में खौफनाक घटना हुई है। सुतिया नाले में रविवार को मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके चंगुल से पुत्र तो बचकर निकल गया, लेकिन पिता को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया।


Crocodile dragged man away in front of his son in Lakhimpur kheri

मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में चौका नदी के सूतिया नाले में रविवार दोपहर मछली पकड़ने गए पिता और पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके चंगुल से पुत्र तो किसी तरह बचकर निकल गया, लेकिन उसके सामने ही पिता को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। हादसे के बाद गोताखोर तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला था। 

loader

Trending Videos

गांव जयंदरपुर निवासी रामसागर निषाद (50) पुत्र कामता रविवार दोपहर बेटे विष्णु निषाद के साथ गांव किनारे सुतिया नाले में मछली पकड़ने गए थे। बताते हैं कि मछली फंसाने के लिए दोनों नाले में जाल डाल रहे थे। इस बीच नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। विष्णु तो बच गया, पर रामसागर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। युवक की चीख-पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए। शारदानगर पुलिस और वन दरोगा अशोक शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के जरिये तलाश शुरू कराई। शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा था। 

यह भी पढ़ें- चप्पल उतार नदी में कूद गईं बहनें: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला दोनों का सुराग, एक की उम्र 14 तो दूसरी 15 साल की

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top