Delhi Police Arrested Accused In Case Of Theft Of Kalash From Red Fort – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/हापुड़
Published by: अनुज कुमार

Updated Mon, 08 Sep 2025 11:10 AM IST

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लाल किले के पास एक पार्क से कलश चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी के रूप में हुई है। जिसका नाम भूषण वर्मा है। 


Delhi Police arrested accused in case of theft of Kalash from Red Fort

हापुड़ से कलश चोर पकड़ा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


लाल किला के सामने 15 अगस्त पार्क में चल रहे जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से एक करोड़ से अधिक कीमत का कलश चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कीमती कलश भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम भूषण वर्मा है और वो हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमों का गठन कर दिया था। शुरुआत में चार टीमों को ही जांच में लगाया गया था। 

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top