ICC ODI Ranking: बल्ले से कोहराम मचाने का मिला बंपर इनाम, विराट कोहली बने वनडे के नंबर-2 बल्लेबाज, टॉप पर कौन? – Virat Kohli climbs to second in latest ICC ODI batting rankings Aksp


ICC ODI Ranking: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी (ICC) ताजा वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. 

शानदार नाबाद शतक जड़ने के बाद कोहली ने लंबी छलांग लगाते हुए सीधे दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. विराट कोहली ने पहले मैच में बल्ले से तेज तर्रार अंदाज में शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी थी.

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली ने डेरिल मिशेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा पायदान अपने नाम कर लिया है. अब वह नंबर-1 पर काबिज भारतीय कप्तान शुभमन गिल से ज्यादा दूर नहीं हैं.

कोहली ने किया कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद कोहली के रेटिंग पॉइंट्स बढ़कर 796 हो गए हैं. जुलाई 2022 के बाद पहली बार विराट कोहली इतने पॉइंट पर आए हैं.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में 816 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल ने भी शानदार शतक (110 रन) जड़ा था, जिसके चलते वह नंबर-1 की कुर्सी पर मजबूती से टिके हुए हैं.

कुलदीप यादव को भी मिला फायदा

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे, जिसका इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला है. कुलदीप 4 पायदान की छलांग लगाकर सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज भी तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
 

—- समाप्त —-





Source link

Scroll to Top