Lucknow News: डीएम ने वर्षा से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का लिया जायजा, Lucknow Hindi News


Lucknow News: तीन दिनों से जारी भारी बारिश से प्रभावित हुई किसानों की फसल का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने रविवार को मोहनलालगंज के सिखनापुर व कांजी खेड़ा सहित अन्य गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों से संवाद कर वर्षा के कारण प्रभावित हुई फसलों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एसडीएम मोहनलालगंज को फसल क्षति के आंकलन के लिए टीमों का गठन करते हुए प्रभावित गांवों का स्थलीय सर्वेक्षण व वास्तविक क्षति का आंकलन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान पशुहानि व आवासीय भवनों को हुई क्षति का भी आंकलन करते हुए नियमानुसार मुआवजा व सहायता राशि के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने को कहा।

उन्होंने सभी तहसीलों के एसडीएम को जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करते हुए नुकसान का आंकलन कराये जाने के निर्देश दिए।



Source link

Scroll to Top