Greater Noida: Child Dies After Falling From 18th Floor Balcony – Amar Ujala Hindi News Live


ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीन आर्च सोसाइटी में शनिवार रात एक बच्चा बालकनी से गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नवीन भगोत्रा ग्रीन आर्च सोसाइटी परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र प्रद्युमन 18वीं मंजिल पर स्थित बालकनी में खड़ा होकर बाहर का नजारा देख रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। अचानक से बच्चे को जमीन पर गिरा देख सोसाइटी में चीख पुकार मच गई। 

सोसाइटी के निवासियों और गार्डों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शोर की आवाज सुनकर परिजन को भी घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग बच्चे को आनन-फानन में परिजन पास के यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत हादसा प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

सोसाइटी में इस दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्चा शांत स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में  है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोसाइटी के निवासियों ने भी ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बालकनी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

अभी रेलिंग की साढ़े तीन से चार फीट के बीच है। इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना की प्रथम दृष्टया यह हादसा लगता है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।अगर शिकायत मिलती है तो सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top