‘ट्रॉफी नहीं चाहिए, बस भारत को हराओ’, फैन की मांग सुनते ही दूर भाग गए पाकिस्तान के कोच – pakistan women’s team head coach wahab riaz runs away as fan demand beating india instead of winning trophies


महिला एशिया कप भारत के खिलाफ पाकिस्तानी महिला टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई थी और भारत ने आसानी से यह मैच जीत लिया। हालांकि, टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं।

Wahab Riaz
पाकिस्तानी महिला टीम के कोच वहाब रियाज
महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को करारी हार दी है। इसके बाद एक पाकिस्तानी फैन ने टीम के कोच से भारत को हराने की मांग की तो वह मैदान से दूर निकल गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस को पाकिस्तानी कोच से भारत को हराने की मांग करते हुए सुना जा सकता है। फैंस की बात सुनने के बाद वहाब रियाज ने पहले उन्हें कुछ समझाने की कोशिश की। हालांकि, जब फैन अपनी मांग दोहराता रहा तो वह मौके से निकल गए।

वायरल वीडियो महिला एशिया कप 2026 का है। इस वीडियो में पाकिस्तान की दो महिला खिलाड़ियों को आपस में रेस लगाते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तानी फैन की मांग और कोच वहाब रियाज के रिएक्शन के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला 5 सितंबर को हुआ था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 55 रन पर सिमट गई थी। ओपनर मुनीबा ने 13 और शवाल ने 14 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं दिखी थी।

भारत पर मिली जीत से पाकिस्तान क्रिकेट का पतन- यूसुफ

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने क्रिकेट टीम के पतन के लिए भारत पर मिली जीत को जिम्मेदार ठहराया है। यूसुफ के अनुसार साल 2021 में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इसके बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्होंने सब हासिल कर लिया है, क्योंकि यह विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत थी। इसके बाद खिलाड़ियों को समझ नहीं आया कि क्या करना है। यही वजह है कि इस जीत के बाद पाकिस्तान सिर्फ दो बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। इसमें एक टी20 विश्व कप का फाइनल और एशिया कप का फाइनल शामिल है।

महिला एशिया कप में भारत की राह आसान

महिला एशिया कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत का सामना बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंकाई टीम से है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान फाइनल में दोबारा भिड़ सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी अन्य एशियाई टीम की तुलना में भारतीय महिला टीम बेहद मजबूत है। ऐसे में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह आसान है।

शक्तिराज सिंह चंदेल

लेखक के बारे मेंशक्तिराज सिंह चंदेलशक्तिराज सिंह, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में कंसलटेंट हैं। सितंबर 2026 में वह टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह स्पोर्ट्स डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, राजनीति, देश, दुनिया और चुनाव से जुड़ी खबरों का भी अनुभव है। इसके अलावा न्यू एनर्जी और सस्टेनेबल एग्रीकल्चर जैसे विषयों में भी उनकी रुचि है। वह सरल भाषा और कम शब्दों में पाठकों तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

अनुभव- माखनलाल विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ एशियानेट हिंदी, नई दुनिया और दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप की। इसके बाद अमर उजाला और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। उनके पास पत्रकारिता में पांच साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने डेस्क पर ही ज्यादा काम किया है। उन्हें खबरें ब्रेक करने से लेकर मैच का विश्लेषण करने में भी महारत हासिल है। खेल में क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन की खबरें करने का भी अनुभव है। उन्होंने 2021 से अलग-अलग चुनावों के दौरान भी सक्रियता के साथ काम किया है।

शिक्षा- साल 2016 में जवाहर नवोदय विद्यालय सतना से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2019 में बी.एस.सी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और 2021 में एम.एस.सी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई की। इसके बाद से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं।… और पढ़ें