Silver Rate Today: यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई सस्ती, जानिये 2 सितंबर का रेट, Business Hindi News


Silver Rate Today: आज चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी का भाव 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। चांदी आज 1418 रुपये सस्ती हुई है। कल चांदी का भाव 4010 रुपये कम होकर 2,29,500 रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 2 सितंबर का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.28 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1418 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,280 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,800 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2.30 लाख रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 1270 रुपये की गिरावट रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1240 रुपये सस्ता हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 1490 रुपये कम हुआ है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम करीब 1480 रुपये कम हुआ है।

क्यों गिरा चांदी का दाम?

चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। मजबूत डॉलर के कारण डॉलर में खरीदी जाने वाली चांदी दूसरे देशों के निवेशकों के लिए महंगी हो जाती है, जिससे इसकी मांग पर दबाव पड़ता है। वहीं, बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का रुख चांदी जैसे ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स से हटकर बॉन्ड और अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ता है।

दूसरी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बढ़ी उम्मीदें हैं। महंगाई के दबाव और तेल की कीमतों में तेजी के बीच बाजार में फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ी है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड दोनों मजबूत हुए हैं, जिसका असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल इंडस्ट्री में भी होता है। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने और घटने का असर कीमतों पर नजर आता है।

इसके अलावा अमेरिका-ईरान संघर्ष के फिर तेज होने से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। हमलों के कारण तेल की कीमतों में तेजी और महंगाई बढ़ने की आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसका असर सोने-चांदी दोनों की कीमतों पर नजर आ रहा है।



Source link

Scroll to Top