Toxic English trailer: टॉक्सिक का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज, एक्शन सीन्स में दिखे बड़े बदलाव – yash toxic trailer hindi vs english version differences tmovg


KGF स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हिंदी और इंग्लिश दोनों ट्रेलर्स सामने आ चुके हैं. केजीएफ के बाद यश को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस बेताब थे, और इस फिल्म की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है. दोनों ही ट्रेलर्स में मेकर्स ने एक डार्क, रेट्रो और क्राइम-थ्रिलर की दुनिया गढ़ने की पूरी कोशिश की है.

हालांकि, जब आप हिंदी और इंग्लिश दोनों वर्जन्स को ध्यान से देखते हैं, तो इनके बीच लेंथ, एडिटिंग और सीन्स के प्रेजेंटेशन में काफी बड़ा फर्क साफ नजर आता है.

दोनों ट्रेलर्स की लेंथ और सीन्स का फर्क
सबसे पहला और बड़ा अंतर दोनों ट्रेलर्स की लेंथ में है. हिंदी ट्रेलर जहां लगभग 4 मिनट 38 सेकेंड का है, वहीं इंग्लिश वर्जन 4 मिनट 28 सेकेंड का है. इंग्लिश वर्जन में करीब 1-2 सेकेंड के कुछ ऐसे क्विक कट्स और सीन्स जोड़े गए हैं जो हिंदी में नहीं दिखते. जैसे इंग्लिश ट्रेलर में एक जगह खोपड़ी/कंकाल का सीन और जलती हुई कार/ऑब्जेक्ट्स के सीन्स हैं. इसके अलावा सर्कस के बैकड्रॉप में होने वाली फाइट सीक्वेंस के एक्स्ट्रा शॉट्स भी इंग्लिश वाले कट में ज्यादा कट-टू-कट तरीके से पेश किए गए हैं.

वहीं जंगलों और झरने वाले बैकड्रॉप में लाउडस्पीकर (मेगाफोन) पकड़े यश को इंग्लिश ट्रेलर में दिखाया गया है, जबकि हिंदी ट्रेलर में लाउडस्पीकर को जगह नहीं दी गई है. इंग्लिश ट्रेलर में यश का किरदार ज्यादा गाली-गलौज करता है, जो लोकल ट्रेलर में नहीं था. ट्रेलर में वह कहता है, ‘तुम डरपोक नहीं हो, तुम कमीने हो.’

https://www.youtube.com/<a href="https://www.amazon.in/s?k=watch&tag=proffercoupon-21" rel="nofollow sponsored" class="amazon-affiliate-link" target="_blank">watch</a>?v=G5hWlD5zfhw

फिल्म का सबसे मजबूत पहलू इसका सिनेमैटोग्राफी और विजुअल ट्रीटमेंट है. डार्क टोन, विंटेज कारें, सर्कस (Royale Circus) की सेटिंग्स और हैवी एक्शन गन्स का इस्तेमाल माहौल को काफी इंटरनेशनल लुक देता है. यश का स्क्रीन प्रेजेंस और उनका रफ-एंड-टफ स्वैग किसी भी फ्रेम में ढीला नहीं पड़ता. साथ ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी यह साफ दर्शाती है कि फिल्म का कैनवास बहुत बड़े स्तर पर तैयार किया गया है.

क्या बातें थोड़ी कमजोर लगीं
कमी की बात करें तो ट्रेलर में इतने सारे एलिमेंट्स और किरदारों को एक साथ ठूंसने की कोशिश की गई है कि कहानी की असली थीम थोड़ी धुंधली हो जाती है. सीन्स के झटकेदार कट्स (Fast Cuts) की वजह से एक पल के लिए यह समझ पाना मुश्किल होता है कि आखिर कौन सा किरदार किस मकसद से सामने आ रहा है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा स्मोकिंग और डार्क वायलेंस सीन्स होने के कारण यह हर वर्ग के दर्शक के लिए सहज नहीं लगेगा.

यहां देखें इंग्लिश ट्रेलर…

कुल मिलाकर, इंग्लिश ट्रेलर अपनी कम लेंथ और तेज एडिटिंग की वजह से ज्यादा थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देता है, जबकि हिंदी ट्रेलर थोड़ा सा एक्स्ट्रा लेंथ की वजह से असर नहीं छोड़ता.

—- समाप्त —-



Source link

Scroll to Top