जब ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही थीं तलाक की खबरें, अभिषेक ने कह दी थी दिल छू लेने वाली बात, हर कपल को मिलेगी रिश्ते की सीख – abhishek bachchan statement for his wife aishwarya rai during divorce rumours is something which gives relationship lesson


जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते पर सवाल उठ रहे थे, तब अभिषेक ने पॉडकास्ट में पत्नी को लेकर ऐसी बात कही, जो आज भी हर कपल को रिश्ता मजबूत रखने की सीख देती है। जानिए रिश्ते में भरोसा और सम्मान क्यों सबसे ज्यादा जरूरी है।

aish abhi relation
फोटो साभार: insta@aishwaryaraibachchan_arb
एक समय ऐसा भी था, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार डायवोर्स रूमर्स उड़ रहे थे। दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं और लोग अपने-अपने अंदाज में कयास लगा रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन इसी दौरान अभिषेक बच्चन का एक पॉडकास्ट खूब चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसी बात कही, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उनकी बात सिर्फ पत्नी की तारीफ तक नहीं थी, बल्कि ये भी बताती थी कि किसी रिश्ते में सम्मान, भरोसा और अपने पार्टनर पर गर्व करना कितना जरूरी होता है। यही वजह है कि आज भी उनका ये बयान हर कपल के लिए एक अच्छी सीख माना जाता है।

‘क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है’

'क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है'

यूट्यूबर और टीवी होस्ट लिली सिंह के पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है। क्या आपने उन्हें कभी रेड कार्पेट पर चलते देखा है।’ इसके बाद उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर चलना पड़ता है, तो वो थोड़ा घबरा जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ चलना आसान नहीं है, क्योंकि ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
(फोटो साभार: instagram)

पत्नी की तारीफ में छिपा था सम्मान

पत्नी की तारीफ में छिपा था सम्मान

अभिषेक की ये बात मजाकिया अंदाज में कही गई थी, लेकिन इसके पीछे अपनी पत्नी के लिए गहरा सम्मान भी साफ नजर आया। उन्होंने कहीं भी खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश नहीं की। बल्कि खुले दिल से माना कि ऐश्वर्या की अपनी अलग पहचान, आत्मविश्वास और शानदार पर्सनैलिटी है। किसी रिश्ते में अपने पार्टनर की खूबियों को स्वीकार करना और उस पर गर्व करना रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
(फोटो साभार: Magnific)

अभिषेक ने कहा-क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है?

https://www.youtube.com/<a href="https://www.amazon.in/s?k=watch&tag=proffercoupon-21" rel="nofollow sponsored" class="amazon-affiliate-link" target="_blank">watch</a>?v=HYmUaRZxYzQ ​

अफवाहों से नहीं, भरोसे से मजबूत होता है रिश्ता

अफवाहों से नहीं, भरोसे से मजबूत होता है रिश्ता

रिलेशनशिप एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी रिश्ते में अफवाहें, लोगों की बातें या गलतफहमियां कभी भी जगह बना सकती हैं। अगर कपल हर बात पर दूसरों की राय को सच मानने लगें, तो रिश्ते में दूरी आ सकती है। लेकिन जब दोनों एक-दूसरे पर भरोसा रखते हैं, खुलकर बात करते हैं और मुश्किल समय में भी साथ खड़े रहते हैं, तो बाहरी बातें ज्यादा असर नहीं डाल पातीं।
(फोटो साभार: Magnific)

हर रिश्ते के लिए छिपी है एक जरूरी सीख

हर रिश्ते के लिए छिपी है एक जरूरी सीख

रिश्ते सिर्फ प्यार से नहीं चलते, उन्हें भरोसा, सम्मान और एक-दूसरे की कद्र भी मजबूत बनाती है। कई बार लोगों की बातें, अफवाहें या गलतफहमियां किसी भी रिश्ते को कमजोर करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा रखें, खुलकर बात करें और हर हाल में एक-दूसरे का सम्मान करें, तो बाहर की कोई भी आवाज उनके रिश्ते को नहीं हिला सकती।

अभिषेक बच्चन का ये बयान भी यही याद दिलाता है कि जब आप अपने पार्टनर की दिल से तारीफ करते हैं और उसकी पहचान पर गर्व महसूस करते हैं, तो रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। आखिरकार, दुनिया क्या कहती है, उससे ज्यादा मायने ये रखता है कि आपके रिश्ते में भरोसा, समझदारी और साथ कितना मजबूत है।

कोमल शर्मा

लेखक के बारे मेंकोमल शर्माकोमल शर्मा पिछले 15 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं। लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप, हेल्थ, ह्यूमन इंटरेस्ट, बॉलीवुड, एजुकेशन, ट्रेंडिंग न्यूज और फीचर स्टोरीज़ पर उनकी अच्छी पकड़ है। आसान और साफ भाषा में ऐसी खबरें लिखना, जो सीधे पाठकों से जुड़ सकें, उनकी सबसे बड़ी खासियत है।कोमल शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। पत्रकार के तौर पर उन्होंने कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग की है। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की, कई अहम इंटरव्यू किए और व्यापम की सीबीआई जांच समेत अलग-अलग विषयों पर रिपोर्टिंग की। खबरों की सच्चाई परखना, सही जानकारी जुटाना और उसे आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है।अपने करियर में कोमल शर्मा डिजी न्यूज, बंसल न्यूज, स्टोरीटेलर्स क्रिएटिव कंटेंट एजेंसी और एनडीटीवी के साथ काम कर चुकी हैं। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर के साथ उन्होंने SEO कंटेंट, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और फीचर लेखन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कोशिश रहती है कि हर लेख सही जानकारी के साथ, आसान और दिलचस्प भाषा में लिखा जाए, ताकि पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ काम की जानकारी भी मिल सके।… और पढ़ें