OTT Watch: अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आपके होश उड़ा देगी। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है।
क्राइम थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए ओटीटी पर एक ऐसी शानदार फिल्म मौजूद है जो आपके होश उड़ा देगी। इस फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं। आपको जैसे लगेगा कि फिल्म क्लाइमेक्स तक पहुंचने वाली है, एक नया ट्विस्ट फिल्म में आ जाता है। इस फिल्म को आप इस वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं।
क्या है इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है उइर। उइर मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे आप ओटीटी में हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं। उइर पिछले कुछ वक्त से जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है। टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म लगातार अपनी जगह बनाए हुई है।
कैसे होती है इस फिल्म की शुरुआत?
उइर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी पुलिस अधिकारी अनशाद एस. के वास्तविक जीवन के अनुभवों और सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ट्रेन यात्रा से होती है। एक परिवार के चार लोग (माता-पिता और भाई-बहन) यात्रा कर रहे होते हैं। उस ट्रेन यात्रा के दौरान परिवार की छोटी लड़की अचानक गायब हो जाती है। इस पल में आपको लगता है कि फिल्म की कहानी इस छोटी बच्ची के गायब होने के आसपास घूमेगी, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?
सुसाइड या मर्डर के बीच उलझी थ्रिलर फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पुलिसवालों को जानकारी मिलती है कि एक कुएं में एक महिला की लाश मिली है। पुलिस जैसे ही लोकेशन पर जाती है, वो पाती है कि लाश सड़ चुकी है। पहले तो ये मामला सुसाइड का लगता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि पुलिस को समझ आता है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है।
हर पल में आता है नया ट्विस्ट
पुलिस जैसे ही मर्डर की जांच करना शुरू करती है, उनके हाथ एक ऐसा सबूत लगता है कि वो महिला के कातिल तक पहुंच जाते हैं। अब आपको लगता है कि फिल्म का क्लाइमेक्स आ गया है और फिल्म अब खत्म होगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। पुलिसवालों को भी लगता है कि उन्होंने केस सुलझाया लिया है, लेकिन तभी समझ आता है कि केस अभी सुलझा नहीं है। फिल्म में जैसे ही वो ट्विस्ट आता है, आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
उइर क्राइम थ्रिलर लवर्स के लिए मस्ट वॉच फिल्म है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म को एम. पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सैयामी खेर, रोशन मैथ्यू, दिव्या एम. नायर और विनीत थट्टिल डेविड जैसे कलाकार नजर आए हैं।


