सोने का दाम आया ₹1.32 लाख पर, जानिये 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट, Business Hindi News


Gold Price Today: आज बुधवार 22 जुलाई को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सोना सर्राफा बाजार में 173 रुपये महंगा हुआ। इस हफ्ते सोने के भाव में लगातार तेजी आई है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,44,630 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,484 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 22 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,44,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोमवार को सोने का भाव 135 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,630 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,44,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 172 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,32,480 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 173 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,32,620 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती टेंशन के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोने और चांदी जैसे सेफ विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात को लेकर बनी अनिश्चितता है। अगर एरिया में तनाव बढ़ता है, तो तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

22 और 24 कैरेट सोने में क्या है अंतर?

24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है। ये सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। हालांकि, यह काफी नरम होता है। यही कारण है कि इसके गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्सा अन्य मेटल का होता है। ये 24 कैरेट की तुलना में थोड़ा मजबूत होता है। देश में ज्यादातर गहने इसी से तैयार किए जाते हैं।



Source link

Scroll to Top