‘पेपर लीक से निराश था, लेकिन प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं?’, धर्मेंद्र प्रधान से मिलने के बाद बोले NEET टॉपर पंशुल – neet topper panshul bansal said why should i go to protest after meeting education minister dharmendra pradhan


NEET UG Topper Panshul Bansal on Protest: हरियाणा के पंशुल बंसल ने नीट यूजी री-एग्जाम में 720 में से 715 नंबर लाकर पूरे देश में दूसरा स्थान (NEET UG AIR-2) हासिल किया है। उन्होंने हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से भी मुलाकात की थी। अब नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणी सामने आई है। नीट टॉपर का कहना है कि वे पेपर लीक से निराश थे, लेकिन फिर उन्होंने इसे पढ़ाई पर फोकस करके अपने नंबर सुधारने पर फोकस किया।

neet topper panshul bansal with education minister Dharmendra Pradhan
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ NEET यूजी टाॅपर पंशुल और उनके पिता की तस्वीर (फोटो-x.com/dpradhanbjp)
Delhi Jantar Mantar Protest News: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों छात्र, माता-पिता और विपक्षी दल के लोग सड़कों पर हैं। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठी चार्ज के बाद मामला गंभीर हो गया है।

पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एनटीए को भंग करने या पूरी तरह सुधार करने की मांग की जा रही है। इस दौरान प्रदर्शन को लेकर नीट एग्जाम टॉपर पंशुल बंसल का बयान सामने आया है।

हरियाणा के पंशुल बंसल ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में 720 में से 715 नंबर (99.9999 परसेंटाइल) लाकर ऑल इंडिया रैंक-2 (NEET AIR 2) हासिल की है। नीट में टॉप करने वाले पंशुल बंसल ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 3 मई 2026 को हुई नीट यूजी पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से निराश थे, लेकिन उन्होंने इसे अपने नंबर सुधारने के मौके के रूप में देखा। उनकी यह टिप्पणी दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आई है।

दिल्ली प्रोटेस्ट पर क्या बोले नीट टॉपर पंशुल बंसल?

चैनल को दिए एक इंटरव्यू में नीट टॉपर पंशुल बंसल ने बताया कि उन्होंने खुद से सवाल किया कि विरोध प्रदर्शन में क्यों जाना चाहिए? फिर री-एग्जाम को अपने नंबर सुधारने के दूसरे मौके के रूप में देखा। उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा, मुझे विरोध प्रदर्शन में क्यों जाना चाहिए? इसके बजाय, मैं घर पर पढ़ाई कर सकता हूं और अपने स्किल्स इंप्रूव कर सकता हूं। अपने स्कोर को बेहतर कर सकता हूं।’
उन्होंने कहा कि शुरू में निराशा और दुख महसूस हुआ था। लेकिन एक-दो घंटे बाद इसे पॉजिटिव नजरिए से देखा और खुद से वादा किया इस बार और बेहतर करूंगा।’

मुख्य नीट परीक्षा में बन रहे थे 706 नंबर

पंशुल ने आगे यह भी बताया कि 3 मई को हुई नीट यूजी की मुख्य परीक्षा में उनका स्कोर 706 बन रहा था। री-एग्जाम के लिए उन्होंने ज्यादा मेहनत की और उसी का परिणाम है कि 715 नंबर लाकर पूरे देश में दूसरी स्थान प्राप्त किया है।

हालांकि उन्हें शुरू में यह जरूर महसूस हुआ कि उनका नीट स्कोर बहुत अच्छा बन रहा है, नीट परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए। लेकिन फिर सोचा कि नेगेटिव क्यों सोचना? फिर सोचा कि एक बार पेपर हो जाए, तो तनाव और चिंता खत्म हो जाएगी। सब भूलकर री-एग्जाम की तैयारी की।

पिता बिजनेसमैन और मां कंपनी सेक्रेटरी

हरियाणा के रहने वाले पंशुल बंसल के पास इंजीनियरिंग, सीए, लॉ और सीएस में जाने का मौका था, लेकिन उन्होंने मेडिकल को चुना। क्योंकि शुरू से उनकी रुचि बायोलॉजी में रही है। फैमिली ने भी उन्हें करियर को लेकर कभी फोर्स नहीं किया। जो मन था, वही करने दिया और अब बेटे की सफलता से माता-पिता दोनों खुश हैं। पंशुल के पिता बिजनेसमैन और मां कंपनी सेक्रेटरी हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा CM नायब सिंह से मिले

नीट एग्जाम में दूसरी रैंक लाने वाले पंशुल बंसल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर बताया था कि उन्होंने पंशुल से मुलाकात की है।
शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘उन्हें इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी और उनके करियर में सफलता की कामना की। उनकी यह उपलब्धि भारत के युवाओं के लिए समर्पण, लगन और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे बेहतरीन काम और सेवा के माध्यम से देश के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में अहम योगदान देंगे।’

बता दें कि 3 मई को आयोजित हुए नीट यूजी पेपर लीक की जांच CBI कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जुलाई को कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ‘घोर पाप’ है। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार इस पूरी घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है।

अमन कुमार

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और ‘मानव को शांति कहां’ मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं… और पढ़ें