आगरा में 24 घंटे की बारिश से सोहल्ला इलाका जलमग्न, 200 परिवार घरों में कैद – Sohalla in Agra inundated after 24 hours of rain 200 families confined to their homes lclam


यूपी के आगरा में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी है. कैंट क्षेत्र से सटे सोहल्ला में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. तेज बारिश के बाद घरों के बाहर कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

जलभराव के कारण कई घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है. बच्चों का स्कूल छूट रहा है और लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 200 परिवार जलभराव के चलते घरों में कैद होकर रह गए हैं.

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. उनका कहना है कि इलाके में ड्रेनेज सिस्टम और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं. स्थानीय नेता जीएस धर्मेश और निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए.

लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है साथ ही नालों की सफाई भी समय से नहीं हुई, जिस कारण जलभराव होता है. समाधान की लोंगो ने गुहार लगाई है.

—- समाप्त —-



Source link

Scroll to Top