नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश की बड़ी NBFC कंपनियों में शामिल Shriram Finance Limited ने अपनी FD ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 2 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे निवेशकों को पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
कितनी बढ़ी ब्याज दरें?
कंपनी के अलग-अलग अवधि (tenure) की FD पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। खासतौर पर लंबी अवधि की FD पर ज्यादा फायदा मिलेगा।
नई ब्याद दरें 10 करोड़ तक के डिपॉजिट पर
* 12 महीने: 6.75% से बढ़कर 6.85%
* 15 महीने (डिजिटल): 7.05% से बढ़कर 7.10%
* 18–23 महीने: 7.00% से बढ़कर 7.05%
* 24–35 महीने: 7.05% से बढ़कर 7.10%
* 36–60 महीने: 7.25% से बढ़कर 7.5%
यानी अब लंबी अवधि की FD पर 7.5% तक ब्याज मिल रहा है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है।
किसे मिलेगा अतिरिक्त फायदा?
कंपनी ने कुठ खास कैटेगरी के निवेशकों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी दिया है:
* सीनियर सिटीजन: +0.50% अतिरिक्त ब्याज
* महिला निवेशक: +0.05% अतिरिक्त ब्याज
* FD रिन्यू कराने पर: +0.15% अतिरिक्त फायदा
FIP (Fixed Investment Plan) में भी बदलाव
सिर्फ FD ही नहीं, कंपनी ने अपने Fixed Investment Plan (FIP) की दरों में भी बढ़ोतरी की है:
* 12–23 महीने: 6.85%
* 24–35 महीने: 7.10%
* 36–48 महीने: 7.50%
निवेशकों के लिए क्या मतलब?
FD पर ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब लोग सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश में हैं।
* ज्यादा ब्याज = बेहतर रिटर्न
* सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए अतिरिक्त फायदा
* लंबी अवधि के निवेश पर खास लाभ
अगर आप सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, तो FD अब पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। खासकर बढ़ी हुई ब्याज दरों के साथ निवेशकों को बेहतर कमाई का मौका मिल रहा है। ऐसे में निवेश से पहले नई दरों को जरूर चेक करें और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग के हिसाब से फैसला लें।


