Sri Lanka A vs Afghanistan A Live Score: श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए आज का मैच दांबुला में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 323 रनों का टारगेट रखा है। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 7 विकेट गंवा दिए हैं।
Sri Lanka A vs Afghanistan A Live Score: श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन ए सीरीज का 6ठा मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान लाइव स्कोर आप नीचे देख सकते हैं। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान के सामने 323 रनों का मुश्किल टारगेट रखा है। इसके जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। डुलज ने इमरान मीर और नूर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फैजल नौ रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज हसन ने 78 गेंद में 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और पांच चौके लगाए। अहमद 17 गेंद में 19 रन ही बना पाए। बहिर शाह ने 42 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान को अगर फाइनल में पहुंचना है तो यह टारगेट 29 ओवर में चेज करना होगा। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। श्रीलंका को ओपनर निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दी और दोनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी ठोकी। डिकवेला 66 रन पर आउट हुए, मगर फर्नांडो ने शतक ठोक श्रीलंका को बड़े स्कोर की राह दिखाई। फर्नांडो के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। शतकवीर के आउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम 100 रन भी नहीं बना पाई।
Sri Lanka A vs Afghanistan A Live Cricket Score in Hindi
AFG A Live Score- 191/7 (34)
SL A Live Score– 322/8 (50)
निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने फिफ्टी ठोकी। दोनों ने मिलकर श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 100 के पार पहुंचाया। अफगानिस्तान को पहली सफलता 133 के स्कोर पर मिली। निरोशन डिकवेला 66 रन बनाकर आउट हुए। 30वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अविष्का फर्नांडो ने शतक जड़ श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अविष्का फर्नांडो 110 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का दूसरा विकेट 226 रन पर गिरा।
अफगानिस्तान ने अविष्का फर्नांडो के आउट होन के बाद जबरदस्त वापसी की है। कुछ ही देर में उन्होंने श्रीलंका के दो और विकेट गिरा दिए हैं। क्या श्रीलंका 350 रन का आंकड़ा छू पाएगा? 226/1 से श्रीलंका का स्कोर कुछ ओवर में ही 265/5 हो गया है। 39 रन के अंदर अफगानिस्तान ने 4 बड़े विकेट चटकाए। अफगानिस्तान की कमाल की वापसी के चलते श्रीलंका 350 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
बता दें, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम रहने वाला है। तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है। आज के मैच से साफ होगा कि भारत को खिताबी मुकाबले में किससे भिड़ना है। श्रीलंका के लिए फाइनल का समीकरण एकदम आसान है। उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करनी है, श्रीलंका के खाते में पहले से ही 4 अंक है। मगर अफगानिस्तान के लिए मामला थोड़ा पेचीदा है। उन्हें फाइनल का टिकट हासिल करना है तो सिर्फ श्रीलंका पर जीत ही काफी नहीं होगी, उन्हें बड़े अंतर से मेजबानों को हराना होगा, तभी वह भारत के खिलाफ फाइनल खेल पाएंगे।
श्रीलंका और अफगानिस्तान के लिए फाइनल का समीकरण-
- श्रीलंका को अगर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करनी होगी, चाहे वह जीत एक रन की या एक विकेट की क्यों ना हो। श्रीलंका के खाते में 4 अंक है। अगर मेजबान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह पॉइंट्स टेबल में भारत के ऊपर 6 अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मैच होगा। श्रीलंका को नेट रन रेट की परवाह करने की कोई जरूरत नहीं है।
- अफगानिस्तान को अगर इंडिया ए के साथ ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल खेलना है तो उन्हें सिर्फ श्रीलंका पर जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान के लिए प्लेयर ऑफ का समीकरण ज्यादा महत्वपूर्ण है।
- अगर अफगानिस्तान को ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना है तो उन्हें 19 जून को श्रीलंका से होने वाले मुकाबले में 121 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं अगर उन्हें 250 का टारगेट चेज करना होगा तो ये काम उन्हें 29 ओवर में ही करना होगा। तभी अफगानिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ नेट रन रेट में श्रीलंका को पछाड़ पाएगी।
- अफगानिस्तान के खाते में फिलहाल 2 अंक है और उनका नेट रन रेट -1.983 का है। श्रीलंका को हराने के साथ-साथछ अफगानिस्तान को नेट रन रेट के मामले में लंबी छलांग लगानी होगी।
-ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल रविवार, 21 जून को दांबुला में खेला जाना है।


