Kuno Cheetah Sighted Near Sikandra Village Hills


बंध बारैठा के पहाड़ों में आराम करता हुआ चीता आया नजर।

भरतपुर के बंध बारैठा इलाके में कूनो से आए चीते मूवमेंट बना हुआ है। कल भरतपुर वन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी चीता को देखने के लिए भी पहुंचे। इसके साथ ही कूनो राष्ट्रीय उद्यान की टीम भी चीता पर नजर बनाए हुए हैं। चीता को बंध बारैठा क्षेत

.

पशुओं को बनाया शिकार

इससे पहले चीता बंध बारैठा इलाके के टमकौली गांव में देखा गया था। कल चीता सिकंदरा गांव के पास स्थित पहाड़ियों में देखा गया है। चीता दुधारू पशुओं को ही अपना शिकार बना रहा है। चीता को बंध बारैठा में खाना और सुरक्षा मिल रही है। इसलिए फिलहाल वह यहां नहीं जाना चाहता।

बंध बारैठा में करीब 12 लेपर्ड भी मौजूद

वहीं वन विभाग की कोशिश कर रहा है कि चीता बंध बारैठा में ही रूक जाए। जिससे बंध बारैठा के पर्यटन को और भी बढ़ावा मिल सके। हालांकि बंध बारैठा में 10 से 12 लेपर्ड भी मौजूद हैं। अगर चीता का सामना लेपर्ड से नहीं होता तो, चीता बंध बारैठा में और, भी लंबे समय तक रुक सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…

मध्यप्रदेश से भरतपुर के जंगल पहुंचा चीता:194KM की दूरी तय की; बछड़े का शिकार किया; 4 साल पहले अफ्रीका से आए थे मां-बाप

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-3 इन दिनों भरतपुर के बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य में ठिकाना बनाए हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Scroll to Top