8000mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन में मिलेगा 50MP का कैमरा, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगा 6.8-इंच डिस्प्ले


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16T 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी कैमरा स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म कर दी हैं। रियलमी का यह फोन भारत में 22 मई को लॉन्च होना है। Realme ने अपने अपकमिंग फोन के कैमरा डिटेल्स के साथ-साथ अब तक डिस्प्ले, बैटरी और दूसरी जानकारी भी टीज की हैं। Realme 16 सीरीज का यह फोन भारत में Flipkart, Realme India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर में बिक्री के लिए आएगा।

Realme 16T 5G कैमरा डिटेल्स

अपकमिंग Realme 16T 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर मिलेगा, जिसका अपर्चर f/1.8 और यह ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा। यह फोन Realme के LumaColor IMAGE Engine के साथ आएगा, जो स्किन टोन और टैक्चर को इंप्रूव करता है।

Realme 16T 5G स्मार्टफोन RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग सपोर्ट करता है। Realme ने कन्फर्म किया है कि इसमें AI Portrait Glow फीचर भी मिलेगा, जो लो-लाइट और बैकलिट कंडीशन में फेशियल लाइटिंग को एडजेस्ट करता है। इसके साथ ही यूजर्स पोर्टेट लाइटिंग इफेक्ट जैसे फ्लैश, रम लाइट, नेचुरल लाइट और स्टूडियो लाइट यूज कर पाएंगे।

Realme 16T 5G स्मार्टफोन में रियर सेल्फी मिरर भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरा का प्रीव्यू देखकर सेल्फी क्लिक कर पाएंगे। Realme ने बताया है कि इस फोन में AI Popout Collage का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में AI StyleMe, AI Profile Portrait, AI Football Star, AI Light Me, और AI Instant Clip जैसे एआई टूल्स भी मिलेंगे।

Realme 16T 5G स्पेसिफिकेशन्स

Realme के अपकमिंग फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही यह 400 प्रेसेंट अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी सपोर्ट करेगा। रियलमी का यह फोन IP69 Pro रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।

अपकमिंग Realme 16T 5G स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। Realme का दावा है कि यह फोन तीन दिन तक बैकअप ऑफर करेगा।

Realme 16T 5G के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा। इस फोन को हाल में Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा और इसमें 8 जीबी की रैम मिल सकती है। रियलमी का अपकमिंग फोन Starlight Black, Starlight Blue, और Starlight Red कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जा सकता है।



Source link

Scroll to Top