Nazara Tech shares surge 18 percent after block deal sources say Nikhil Kamath among likely buyers एक डील और रॉकेट बना गेमिंग कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज का अनुमान- ₹400 तक जाएगा भाव, Business Hindi News


सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में 18% की तेजी आई और इंट्राडे में ₹314 प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी ऐसे समय में आई जब शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 4.9% इक्विटी का ट्रांजैक्शन हुआ। 

Nazara Technologies share: भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी मोड में आ गया है। इस माहौल के बीच गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को भारी डिमांड में थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कंपनी के शेयरों में 18% की तेजी आई और इंट्राडे में ₹314 प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 1 अगस्त, 2022 के बाद शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस दिन शेयरों में 20% की तेजी आई थी।

अब क्यों आई तेजी?

नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी ऐसे समय में आई जब शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 4.9% इक्विटी का ट्रांजैक्शन हुआ। CNBC-TV18 को मिली जानकारी के मुताबिक, इन ब्लॉक डील्स में जेरोधा के निखिल कामथ और मौजूदा शेयरहोल्डर अक्साना एस्टेट्स खरीदार हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की ब्लॉक डील्स में कंपनी के संस्थापक नितीश मित्तरसेन विक्रेता हो सकते हैं।

मार्च तिमाही के आखिर में प्रमोटर नितीश मित्तरसेन के पास कंपनी की 2.18% हिस्सेदारी थी और अक्साना एस्टेट्स LLP के पास 5.4% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा, मुंबई स्थित गेमिंग कंपनी के एमडी और CEO मित्तरसेन ने बताया कि नजारा टेक को FY27 में 15-20% की ऑर्गेनिक ग्रोथ की उम्मीद है। इसक साथ ही, कोर गेमिंग बिजनेस में मार्जिन मार्च तिमाही के 19.5% से बढ़कर वित्त वर्ष के आखिर तक लगभग 25% तक पहुंचने की संभावना है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

नजारा टेक्नोलॉजीज ने चौथी तिमाही में ₹55.7 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया जबकि पिछले साल यह ₹4.1 करोड़ था। कंपनी का राजस्व 23.5% घटकर ₹397.8 करोड़ रह गया जबकि उसका एबिटा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹74 करोड़ हो गया। इसके साथ ही, एबिटा मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 6.7% से बढ़कर 18.6% हो गया।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस

घरेलू ब्रोकरेज चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज का टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया है और अपनी ‘BUY’ रेटिंग दी है। बता दें कि 23 मार्च को शेयर 216 रुपये पर था तो पिछले साल शेयर 362.50 रुपये पर था। यह दोनों ही शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई रहता है।

ब्रोकरेज चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर को खरीदने की सलाह इसलिए दी है क्योंकि कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता बढ़ रही है और गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार हो रहा है। घरेलू ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी तेज से एक विश्व स्तर पर विविध, गेमिंग-केंद्रित प्लेटफॉर्म में बदल रही है। इसकी कमाई की गुणवत्ता बेहतर हो रही है, कैश कन्वर्जन मजबूत है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि हाल ही में हुए पुनर्गठन से कंपनी की ऑपरेशन प्रोफाइल में सुधार हुआ है, जिससे मुख्य कारोबार ज्यादा विस्तार योग्य और मार्जिन बढ़ाने वाला बन गया है।



Source link

Scroll to Top