पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘जहां तक ​​मैं समझता हूं…’


एग्जिट पोल्स के रूझान पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आ चुके हैं.  इन पोल्स में अलग-अलग राज्यों की तस्वीर के अनुमानित आंकड़े जारी किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की है क्योंकि कुछ पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है, तो कुछ में TMC को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. पोल्स के रूझानों पर अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

सीएम अब्दुल्ला ने कहा, “अब तक कौन से एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं? 5 साल पहले भी जब पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए थे तब सारे एग्जिट पोल ने हुकूमत बीजेपी के हवाले की थी, लेकिन क्या नतीजा निकला?” 

पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, ‘जोर जबरदस्ती से…’

 उमर अब्दुल्ला ने कहा- एग्जिट पोल गलत साबित होंगे

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, “सोमवार को जब हम सिविल सेक्रेटेरिएट के फिर से खुलने पर सलामी ले रहे होंगे, तब नतीजे आ रहे होंगे.” उन्होंने कहा, “जहां तक ​​मैं समझता हूं कि ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. एक ने तो एग्जिट पोल ही जारी नहीं किए, शायद उनको नतीजे एग्जिट पोल के लिए अच्छे नहीं लगे तो उसने अपना एग्जिट पोल ही जारी कर बंद कर दिया.” इस दौरान उन्होंने पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को भी आड़े हाथों लिया.

PDP के उर्दू को हटाने के आरोपों को बताया झूठा

दरअसल, PDP ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर सरकारी रिकॉर्ड से उर्दू को हटाने का आरोप लगाया था. इन आरोपों पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि उर्दू को लेकर यह लगातार हो रहा शोर-शराबा ध्यान भटकाने की एक चाल है. इसे हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.  उन्होंने कहा, “इल्तिजा मुफ़्ती पढ़ी-लिखी हैं, क्या अब मुझे उन्हें और ज़्यादा समझाने की ज़रूरत है? जनता से राय मांगने और किसी विषय को पूरी तरह से हटा देना, इन दोनों बातों में जमीन-आसमान का फर्क होता है. उर्दू भाषा को हटाने से जुड़ी फ़ाइल अभी भी मेरे टेबल पर रखी है और मैंने उस पर दस्तखत नहीं किए हैं. हम इस मामले पर सिर्फ़ जनता की राय ले रहे हैं. PDP इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है.”

उन्होंने PDP पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा, “ये वही जादूगर का करिश्मा है, कि एक हाथ से कुछ दिखाओ और दूसरे हाथ से कुछ या करो क्योंकि PDP ने राज्यसभा में बीजेपी की मदद की थी और वो अब उससे नजर नजर हटाना चाहती है. पीडीपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी. आज जो भी हम भुगतान कर रहे हैं वो इसलिए क्योंकि उन्होंने बीजेपी को इधर लाकर सेटल किया.  आज भी वो अंदरूनी तौर पर पर बीजेपी की मदद कर रहे हैं. इनको झूठ के अलावा कुछ नहीं आता है. इनसे कहिये वो ऑर्डर दिखायें जिसमें हमने उर्दू को ड्रॉप किया.  ये वो दिखा रहे हैं जिसमें हमने जनता से उनकी राय मांगी है.”

पश्चिम बंगाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी के पक्ष में जनता ने बड़े पैमाने पर…’





Source link

Scroll to Top