कल का मौसम 16 अप्रैल: 36 घंटे के भीतर 13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 80 की स्पीड से हवा; IMD का अलर्ट – tomorrow weather 16 april 2026 thunderstorm and rain alert in 13 states within 36 hours wind speed up to 80 kmph delhi up bihar temperature


देश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। पूर्वी राज्यों के लिए खास अलर्ट है।

Tomorrow Weather 16 April
कल का मौसम कैसा रहेगा 16 अप्रैल
कल का मौसम 16 अप्रैल 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच अब एक बार फिर से बारिश का प्रहार शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी है। यदि आप यात्रा के लिए कोई प्लान कर रहे हैं तो मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वहीं, बारिश का सबसे जोरदार प्रहार पूर्वी भारत के राज्यों पर हो सकता है।

आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। उत्तर-दक्षिण गर्त अब दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से होकर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर गुजरता है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश के पूर्वानुमान की जानकारी देंगे…

देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 17 अप्रैल को उत्तराखंड और पंजाब में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। घर से बाहर निकलते और यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (17 अप्रैल- बादल गरजने की संभावना): दिल्ली में 16 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी लेकिन 17 अप्रैल से आसमान में बादल छाएंगे। पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है। दिल्ली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी (16 अप्रैल- बारिश की कोई चेतावनी नहीं): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल को बारिश का किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब कई जिलों में प्रचंड गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। यूपी के जिन जिलों भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बरेली, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ शामिल हैं। लखनऊ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (16 अप्रैल- बारिश का कोई अलर्ट नहीं): आईएमडी के अनुमान के मुताबिक बिहार में 16 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन कल से 20 से अधिक जिलों में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। बिहार के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और अररिया शामिल हैं।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (17 अप्रैल- बारिश-तूफान की चेतावनी ): उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश-आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली शामिल हैं। देहरादून में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा (16 अप्रैल- बारिश की कोई संभावना): हरियाणा में 16 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन कल यानी 16 अप्रैल से गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और पंचकुला शामिल हैं। वहीं, चंडीगढ़ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (17 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 17 अप्रैल को शिमला, मंडी, सोलन, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, कुल्लू में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (17 अप्रैल- हल्की बारिश की संभावना): मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब में 17 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें अमृतसर, तरन तारन, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, मोहाली, होशियारपुर और कपूरथला शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर (16 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 16 अप्रैल को बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें मुजफ्फराबाद, श्रीनगर, किश्तवार, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर,पुंछ,अनंतनाग और पुलवामा शामिल हैं। बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

शहरअधिकतम तापमान (16 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (16 अप्रैल)
दिल्ली39°C26°C
मुंबई31°C26°C
चेन्नई34°C27°C
कोलकाता35°C27°C
लखनऊ39°C24°C
पटना37°C25°C
रांची37°C23°C
भोपाल39°C26°C
जयपुर38°C26°C
शिमला26°C14°C
नैनीताल28°C18°C

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (16-18 अप्रैल- बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक राजस्थान में 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन प्रदेश में अब भीषण गर्मी कहर बरपाएगी। राजस्थान के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें उदयपुर, जोधपुर, सीकर, झालवाड़, डुंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़,जैसलमेर, चुरू, जालौर,झूंझुनू, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, टोंक और सिरोही शामिल है। जयपुर में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (16 अप्रैल- बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं): आईएमडी के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर, मंडला, उमरिया, मुरैनी, राजगढ़,श्योपुर, ग्वालियर, गुना,बुरहानपुर, झबुआ,खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल (16 अप्रैल- भारी बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल में 16 अप्रैल को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें कूचबिहार, दार्जिलिंग, पूर्व मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, मालदा, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी, पुरुलिया और झारग्राम शामिल हैं। इस बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।

असम में कल मौसम कैसा रहेगा

असम (16 अप्रैल- बारिश-तूफान की संभावना): आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक असमें में 16 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। असम के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें डिब्रूगढ़, जोरहाट, गुवाहाटी, कछार, धेमाजी, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, लखीमपुर और कोकराझार शामिल हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें