Russia Ukraine War,इतिहास में पहली बार: यूक्रेन की रोबोट ब्रिगेड ने रूस को हराया, बिना सैनिक खोए कब्जाया इलाका – ukraine robots brigade captured russian army positions for first time in history zelenskyy says – Rest of Europe News


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने केवल जमीनी रोबोटिक सिस्टमों और डोन का उपयोग करके एक रूसी ठिकाने पर कब्जा कर लिया। जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि इस युद्ध के इतिहास में पहली बार, दुश्मन के एक ठिकाने पर पूरी तरह से मानवरहित प्लेटफार्मों, जमीनी प्रणालियों और ड्रोन द्वारा कब्जा किया गया।

ukraine drone brigade
यूक्रेन ड्रोन ब्रिगेड
कीव: यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी रोबोट ब्रिगेड ने रूस के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत दर्ज की है। उसने बताया कि एक सैन्य अभियान के दौरान रोबोट ब्रिगेड ने रूस के एक किलेबंद ठिकाने पर कब्जा कर लिया। यह घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने की है। इस अभियान को पूरी तरह से सिर्फ रोबोट और ड्रोन की मदद से अंजाम दिया गया। यह दुनिया के किसी भी संघर्ष में अपनी तरह का पहला मामला है। यूक्रेन ने यह भी बताया कि इस सैन्य अभियान में किसी भी यूक्रेनी सैनिक का इस्तेमाल नहीं किया गया और खोया हुआ इलाका भी वापस हासिल कर लिया गया।

यूक्रेनी रोबोट ब्रिगेड ने 22,000 मिशन पूरे किए

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूसी सैनिकों के एक समूह ने इस बिना इंसानों वाले लड़ाकू दस्ते के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले तीन महीनों में यूक्रेन ने बिना इंसानों वाले सिस्टम का इस्तेमाल करके 22,000 मिशन पूरे किए हैं, जिससे हजारों लोगों की जान बचाई जा सकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि यह बढ़त किस जगह हासिल की गई थी। रूस की तरफ से यूक्रेन के इस दावे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

जेलेंस्की ने रोबोट ब्रिगेड की तारीफ की

जेलेंस्की ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भविष्य अभी से युद्ध के मोर्चे पर आ चुका है—और यूक्रेन इसे साकार कर रहा है। ये हमारे जमीनी रोबोटिक सिस्टम हैं। इस युद्ध के इतिहास में पहली बार, दुश्मन के किसी ठिकाने पर पूरी तरह से बिना इंसानों वाले प्लेटफॉर्म—यानी जमीनी सिस्टम और ड्रोन—की मदद से कब्जा किया गया है। कब्जा करने वाले सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया, और यह ऑपरेशन बिना किसी पैदल सेना के और हमारी तरफ बिना किसी नुकसान के पूरा किया गया।”

हमने जर्मनी को विभिन्न प्रकार के ड्रोन, मिसाइल, सॉफ्टवेयर और आधुनिक रक्षा प्रणालियों को शामिल करते हुए एक द्विपक्षीय ड्रोन समझौते का प्रस्ताव दिया है। हमारी टीम ठोस काम शुरू कर रही हैं।

वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति

जर्मनी के साथ हथियार बनाएगा यूक्रेन

यूक्रेन और जर्मनी उन्नत ड्रोन और युद्ध में परखी गईं अन्य रक्षा प्रणालियों का उत्पादन संयुक्त रूप से करने की योजना पर काम कर रहे हैं। यूक्रेन, रूस के पूर्ण आक्रमण के खिलाफ पिछले चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को और तेज करने की कोशिश कर रहा है और इस लिहाज से जर्मनी के साथ रक्षा क्षेत्र को लेकर बनी सहमति अहम है। रूस ने अब तक यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसमें क्रीमिया प्रायद्वीप भी शामिल है, जिसे रूस ने 2014 में अपने कब्जे में ले लिया था।

प्रियेश मिश्र

लेखक के बारे मेंप्रियेश मिश्रप्रियेश मिश्र नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर (Principal Digital Content Producer) के पद पर कार्यरत हैं। वे नवभारत टाइम्स की दुनिया (World) सेक्शन से जुड़े हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने मार्च 2020 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था।

प्रियेश मिश्र के पास वैश्विक घटनाक्रम, युद्ध, सैन्य संघर्ष, राजनयिक तनाव, कूटनीति जैसे विषयों पर न्यूज कवरेज का व्यापक अनुभव है। उन्‍होंने पिछले 5 वर्षों में आर्मेनिया-अजरबैजान के युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020-2024, इजरायल-हमास गाजा युद्ध, ईरान-इजरायल संघर्ष, भारत-पाकिस्‍तान संघर्ष ऑपरेशन सिंदूर, तालिबान-पाकिस्‍तान संघर्ष, चीन-ताइवान विवाद, वेनेजुएला संकट जैसे वैश्विक घटनाक्रम का कवरेज किया है।

प्रियेश वैश्विक अपनी खबरों में राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्‍या असर पड़ेगा, इस पर फोकस रखते हैं। भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी भाषा के पाठकों को खबरों और विश्लेषण के जरिए जानकारी देना प्रियेश मिश्र की पहली प्राथमिकता रहती है। प्रियेश मिश्र की विशेषज्ञता फॉरेन अफेयर्स, वैश्विक राजनीतिक, कूटनीतिक घटनाक्रम, रक्षा और वैश्विक संघर्ष और उनका भारत की राजनीति या भारत के आम लोगों पर क्या असर होगा, इस क्षेत्र में है।… और पढ़ें